रायबरेली में कमजोर पड़ रही कांग्रेस को मजबूत करने निकलीं सोनिया

रेल कोच कारखाने का उद्घाटन पिछले एक वर्ष से भूमि विवाद के कारण लंबित था लेकिन रेलवे ने अब ये विवाद सुलझा लिया है, जिसके तहत भूमि दाताओं को रेलवे नौकरी देगा। रेलवे कारखाने के लिए 541 हेक्टेअर जमीन खरीदी गयी थी जिसमें से 283 हेक्टेअर भूमि निजी भूमि मालिकों की है। रेलवे ने प्रभावित भूमि मालिकों में से 1400 लोगों को 'डी' श्रेणी में नौकरी देने का निर्णय लिया है।
रायबरेली में रायबरेली शहर, हरचंदपुर, सरेनी, बछरावां और हरचंदपुर सीटें हैं। सन 2007 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 22 सीटें पाने में कामयाब रही। इस जिले से कांग्रेस को जोड़ने का काम फिरोज गांधी ने किया और 70-80 के दशक में जिले के विकास के लिए इंदिरा गांधी ने विशेष योगदान दिये। उन्होने यहां उद्योग धंधों की शुरूआत कराई। अस्सी के दशक में लगाए गए ज्यादातर कारखाने बंद हो चुके हैं।
जिस रेलकोच कारखाने का उद्घाटन सोनिया गांधी करने जा रही है उसे लालू प्रसाद यादव ने अपने रेलमंत्री रहते हुए जिले को उपहार स्वरूप दिया था।












Click it and Unblock the Notifications