Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्‍कूल में 4 साल की बच्‍ची के साथ अश्‍लील हरकत

4 year old molested in school, man arrested,
गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के वसुंधरा के नीति खंड इलाके में स्थित एक स्‍कूल में चार साल की बच्‍ची के साथ छेड़खानी की गई है। पुलिस ने स्‍कूल के केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि बच्‍ची के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है और स्‍कूल के अन्‍य कर्मचारियों को भी बुलाया गया है। मालूम हो कि गाजियाबाद में ही इससे पहले एक और मामला सामने आया था जब एक स्‍कूल बस के चालक ने मासूम के साथ बलात्‍कार की कोशिश की थी।

बच्‍ची के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्‍ची लगभग 10 दिनों से स्‍कूल जाने से मना कर रही थी। हैरान करने वाली बात यह है कि वसुंधरा के नीति खंड इलाके में प्रिसिडीअम स्कूल और इस स्‍कूल में लड़की पढ़ती है और उसकी मां इसी स्‍कूल में पढ़ाती हैं। परिजनों ने बताया कि जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि स्‍कूल का केयर टेकर उसे छेड़ता है और उसके साथ अश्‍लील हरकत करता है। सूचना पाकर पुलिस ने इसपर फौरन कार्रवाई की और केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जाच कराई जाएगी। जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रिसिडीअम स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मनीष ने बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया, स्कूल ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में अश्लीलता व छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+