मैं राष्ट्रपति की तरह लगता भी हूं और उसी तरह बात भी करता हूं: ओबामा

आइये जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
चुनाव प्रचार के दौरान काला चश्मा नहीं पहनते हैं उम्मीदवार
चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार काला चश्मा नहीं पहनते हैं क्योंकि अमेरिकी मानते हैं कि जिस व्यक्ति की आंखे ढकी हो उस पर विश्वास करना सही नहीं होता।
मंगलवार को ही होते हैं मतदान
अमेरिका में यह परंपरा 1845 से ही चली आ रही है कि वहां मंगलवार को ही मतदान होते हैं। इसका कारण है कि 19 वीं सदी में यह एक कृषि प्रधान देश था और किसानों को मतदान स्थल तक पहुंचने में काफी वक्त लगता था। शनिवार को वह काम करते थे। सोमवार को उनके लिए मतदान करना संभव नहीं था और बुधवार को मंडियों में वह अनाज बेचते थे जिससे मतदान के लिए मंगलवार का दिन ही निर्धारित किया गया।
नापसंदगी का भी है अधिकार
भारत में भले ही चुनावों में मतदाताओं के लिए यह अधिकार संभव न हो लेकिन अमेरिका के नेवादा राज्य में मतदाताओं के पास उम्मीदवारों को नकारने का अधिकार है। मतदाता 'नन आफ द कैंडिडेट्स' का विकल्प चुन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications