गडकरी के विरोध में महेश जेठमलानी का इस्तीफा

Nitin Gadkari, Mahesh Jethmalani
नई दिल्ली। एक बार फिर से बीजेपी के अंदर की खलबली सामने आ गयी है। वरिष्ठ भाजपा सांसद और देश के जाने-माने वकील राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी ने भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वो एक भ्रष्ट व्यक्ति के नीचे काम नहीं कर सकते हैं इसलिए वो इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि भाजपा ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

जेठमलानी का यह कदम गडकरी को दोबारा भाजपा का अध्यक्ष बनाये जाने के खिलाफ जा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल के आरोपों से घिरे और टाइम्स ऑफ इंडिया के खुलासे के बाद वरिष्ठ भाजपा सांसद और देश के जाने-माने वकील राम जेठमलानी ने गडकरी के तुंरत इस्तीफे की मांग की थी। जेठमलानी का कहना था कि अगर गडकरी पार्टी अध्यक्ष बने रहते हैं तो इससे पा्र्टी को काफी नुकसान होगा और जनता को गलत संदेश जायेगा। इसलिए गडकरी को तो दूसरी बार पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बारे में सोचना नहीं चाहिए।

गौरतलब है कि गडकरी के ऊपर अरविंद केजरीवाल ने महाराष्ट्र में किसानों की जबरदस्ती 165 करो़ड़ रूपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है हालांकि गडकरी ने अरविंद केजरीवाल के इन आरोपों को चवन्नी छाप कहकर बेबुनियाद बताया है लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया के नये खुलासे में कहा गया है कि गडकरी के सारे फंड और कंपनी उनके मुनीम और ड्राईवरों के नाम पर है,हालांकि बीजेपी गडकरी का पुरजोर समर्थन कर रही है और गडकरी जांच को भी तैयार हैं लेकिन फिर भी गडकरी को लेकर पार्टी में विद्रोह जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+