रोजे की तरह मुस्कान ने रखा करवाचौथ व्रत
फिरोजाबाद। पति की उम्र लम्बी हो यह तो हर पत्नी चाहती है लेकिन पति की लम्बी उम्र के लिए दिन में व्रत रखने का काम सिर्फ हिन्दू धर्म में ही होता है लेकिन इस बार फिरोजाबाद जिले में एक मुस्लिम विवाहिता मुस्कान ने भी अपने पति की उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। मुस्कान के इस काम को भले ही कुछ संगठन मान्यता न देते हों लेकिन अपने पति के प्रति उसके प्रेम को तो दर्शा ही देता है।

फिरोजाबाद के कोटला की रहने वाली मुस्कान करवा चौथ का व्रत रखकर काफी खुश थी उसने कहा कि वह अपने पति इमरान हुसैन से बहुत प्रेम करती है। उसने कहा कि हिन्दू धर्म में कई ऐसे अवसर आते हैं जब पत्नी को अपने पति व संतान के प्रति अपने प्रेम व समर्पण को उजागर करने का अवसर मिलता है और उसने इसी में से एक अवसर करवा चौथ को चुना। मुस्कान ने बताया कि उसका तथा इमरान का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। और वह शुरू से ही धार्मिक विचारों वाली रही है उसने बताया कि वह सभी रोजे रखती है और नमाज भी अता करती है।
इस बार हिन्दू महिलाओ की तरह मुस्कान ने अपने शौहर की सलामती के लिए करवाचौथ का व्रत रखकर रात को चांद का दीदार कर व्रत खोलकर पूजा की। मुस्कान का मानना है कि जीवन में पति की सलामती से बढ़कर कोई खुशी नहीं होती है। इसलिए मैने भी करवाचौथ का व्रत रख कर अल्लाह से शौहर की सलामती की दुआ की है। मुस्कान का कहना था कि जब उसने अपने पति इमरान से करवाचौथ का व्रत रखने की इजाजत मांगी तो उन्होंने ने भी अपनी सहमति दी जिसके बाद उसने व्रत रख लिया।












Click it and Unblock the Notifications