मोदी आज जायेंगे बिहार, नीतीश के कान खड़े

लेकिन मोदी की आगमन ने जेडीयू के कान खड़े कर दिये हैं क्योंकि आज बिहार में नीतीश की अधिकार रैली भी है जिससे जेडीयू अंदर से भयभीत है कि कहीं नीतीश को छोड़कर मोदी आज के दिन का आकर्षण बन जाये क्योंकि नीतीश कुमार ने साफ तौर पर मोदी को बिहार आने से मना किया हुआ है।
लेकिन अब मामला सियासी ना होकर भावनात्मक और संवेदनाओं का हो गया है ऐसे में नीतीश कुमार मोदी को आने से रोक नहीं सकते हैं। वैसे मोदी लगभग एक घंटे पटना में रहेंगे। इसके बाद वह रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। फिलहाल जेडीयू की बेचैनी बढ़ गई है।
गौरतलब है कि बिहार चुनाव के दौरान नीतीश कुमार ने साफ तौर पर नरेन्द्र मोदी को बिहार आने से रोका था और कहा था कि अगर मोदी बिहार आये तो वो भाजपा से गठबंधन तोड़ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications