भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली दिल्ली में आज

Congress
नई दिल्ली। लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों को झेल रही कांग्रेस आज अपने विरोधियों को तीखा जवाब देने की तैयारी में है।आज कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करेगी। आज ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस की एक बड़ी रैली होगी जिसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

कहा जा रहा है अब तक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुप सोनिया-राहुल इस रैली के जरिये अपने विरोधियों को करारा जवाब देने वाले हैं। टीवी चौनलों पर चल रही खबरों के मुताबिक रैली में कम से कम 50 हजार लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है। इस रैली की जरिये सरकार अपने एफडीआई के फैसले के महत्व भी जनता को समझायेगी।

पिछले दो महीने से कांग्रेस के ऊपर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगातार लग रहे हैं। वाड्रा समेत सोनिया और राहुल भी भ्रष्टाचार के घेरे में है ऐसे में यह रैली काफी कुछ कांग्रेस के लिए तय करेगी वहीं भाजपा का मानना है कि कांग्रेस आम आदमी का भरोसा खो चुकी है।

विपक्ष को लगता है कि ये उसके हमले का ही असर है कि कांग्रेस को रैली कर अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देना पड़ रहा है। कांग्रेस इस रैली के बाद 9 तारीख को कांग्रेस अपने कार्यकारी कमेटी के सदस्यो और सरकार में मंत्रियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक करने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+