दिल्ली: कांग्रेस की महारैली पर भाजपा का काला दिवस

भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस चाहे जो कुछ भी कर ले जनता उसको समझ चुकी है इसलिए अब उसके दिन सत्ता में पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए हैं।
अगर इस रैली में लोग आते हैं तो समीक्षकों के हिसाब से यह दिल्ली की मौजूदा दीक्षित सरकार और कांग्रेस के लिए मददगार साबित होगा क्योंकि इससे पता चल जायेगा कि कांग्रेस ने अभी भी जनता का भरोसा नहीं खोया है। गौरतलब है कि अब तक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुप सोनिया-राहुल इस रैली के जरिये अपने विरोधियों को करारा जवाब देने वाले हैं।
तो वहीं भाजपा का कहना है कि उसके विरोध से कांग्रेस डर गयी है इसलिए वो आज रैली कर रही है। देखते हैं विरोधियों का काला दिवस और सरकार की महारैली में से किसका असर देश की जनता पर पड़ता है क्योंकि आज की रैली का असर दिल्ली विधानसभा चुनाव पर सीधे तौर पर पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications