सब्सिडी प्राप्त एलपीजी सिलेंडरों की संख्या बढ़ाएगी कांग्रेस

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर सब्सिडी प्राप्त सिलेंडरों की संख्या को छह से बढ़ाकर नौ करने की बात कही है। इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्री ने भी यह माना है कि सब्सिडी प्राप्त सिलेंडरों की संख्या छह कर देने से लोगों को समस्या होगी। लेकिन उन्होने यह भी कहा है कि इस पर अन्तिम निर्णय तेल कंपनियों को ही लेना है। उन्होने कहा कि पार्टी के सदस्यों की भी यही राय है। हालांकि पूर्वोत्तर और जम्मू कश्मीर में इस फैसले के कार्यान्वयन में कुछ मुश्किलें हैं लेकिन हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि व्यापक विरोध के बाद कांग्रेस ने यह फैसला लिया है क्योंकि पहले से ही जनता महंगाई से त्रस्त है और राहत के लिए सरकार से उम्मीद लगाये हुए है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात के में होने वाले चुनावों के कारण यह निर्णय लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications