महिलाओं को 33 फीसदी टिकटें देगी इनेलो

रैली में उमड़े जनसैलाब से उत्साहित एनडीए के संयोजक एवं जनता दल (यू) के अध्यक्ष शरद यादव ने देश व प्रदेश की कांग्रेस सरकारों को घपलों और घोटालों की सरकार बताते हुए उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। शरद यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के नित नए घोटालों से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस देश को लूटने में लगी हुई है और देश में चौधरी देवीलाल के सपनों को साकार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार किसानों की जमीनें लूटकर बिल्डरों के हवाले कर रही है और किसान को पूरी तरह से बर्बाद किया जा रहा है।
पंजाब के मुख्यमंत्री एवं अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हरियाणा में इनेलो की सरकार बनने पर ही किसान, मजदूर व गरीब आदमी का भला हो सकता है और अब जिंदगी में उनकी यही ख्वाहिश है कि हरियाणा में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बने। उन्होंने अपने साठ साल के राजनीतिक जीवन में सिर्फ दो ही जननायक देखे हैं पहले जयप्रकाश नारायण और दूसरे चौधरी देवीलाल थे। उन्होंने कहा कि यह देवीलाल की ही कुर्बानी थी कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद को छोड़कर उपप्रधानमंत्री पद स्वीकार किया और अब चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर ही इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला व उनका परिवार चल रहा है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल के सपनों को ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में बनने वाली सरकार ही पूरा कर सकती है।
इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व जरनल वीके सिंह ने रेजांगला के युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कैप्टन अजय सिंह, रामचंद्र यादव, कप्तान आसा राम व हवलदार निहाल सिंह को सम्मानित किया। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व विधायक अभय सिंह चौटाला ने रेजांगला युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पौत्र प्रकाश अम्बेडकर ने कहा कि आज लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठता जा रहा है और प्रजातंत्र खतरे में है। आज सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की सरकारों को सबसे भ्रष्ट और बेहरम सरकार बताते हुए लोगों से कांग्रेस का पूरी तरह सफाया करने का आह्वान किया और देवीलाल को नमन् करते हुए नई सरकार बनाए जाने का आग्रह किया।
तेलगुदेशम पार्टी संसदीय दल के नेता टी. नागेश्वर राव ने किसानों की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को खाद, बीज, बिजली, पानी व पूरा भाव मिलता नहीं और आए दिन चार-चार बार उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। मंच का संचालन इनेलो के प्रधान महासचिव डॉ. अजय सिंह चौटाला ने किया और आए मेहमानों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला व स्थानीय नेताओं ने पगड़ी, शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


Click it and Unblock the Notifications
