जानें क्या होता है सैंडी और कैसे मचाता है इतनी तबाही?

जानकारों की मानें तो सैंडी एक बेहद ही खतरनाक और विनाशकारी चक्रवाती तूफान है। ये एक टोरनेडो तूफान है जिसे सेंडी नाम दिया गया है। ये हवा से बनी एक सुरंग के जैसा दिखता है। इस रास्ते में जो भी चीजें आती हैं जैसे कार या घर ये उसे तबाह कर देता है। आमतौर पर इस तरह के बवंडर अमेरिका में कई बार आते हैं। लेकिन ये छोटे स्तर के तूफान होते हैं। लेकिन इस बार ये तूफान एक बड़े इलाके में और विनाशकारी शक्ल अख्तियार कर चुका है। इस तरह का बवंडर हवा के भारी दबाव और बादलों के कई सतहों के संपर्क से बनता है। सूरज की गर्मी से जब गर्म हवा ऊपर उठती है और ठंडे बादलों मे जाती है तो तेजी से ऊपर उठती है और घूमने लग जाती है। और फिर पानी, धूल और मिटटी की धारनुमा लकीर आसमान से बनती है।
यही नहीं तूफान के दरम्यान बवंडर के अंदर बिजली भी बनती है, जिसकी वजह से ये अपने आसपास इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड बना देती है। जिसकी वजह से धरातल पर मौजूद चीजें मसलन पानी का तालाब, झील या नदी का पानी भी ऊपर खिचने लगता है और आस पास भयंकर बारिश भी होने लगती है। ज्यादातर मामलों में इस तरह के तूफान की गति 64 किमी प्रति घंटे होती है लेकिन सैंडी तूफान इस समय 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यही नहीं इस तरह के बवंडर अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर आते है लेकिन ज्यादातर तबाही ये अमेरिका, दक्षिणी कनाडा, दक्षिण मध्य और पूर्वी एशिया, उत्तर पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी यूरोप, पश्चिमी और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मे मचाते हैं। इससे बचने का सिर्फ एक ही उपाय है कि बवंडर की चेतावनी मिलते ही आप वो इलाका छोड़ कर चले जाएं।












Click it and Unblock the Notifications