पंजाब के पूर्व विधायक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार 67 वर्षीय कीटू की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घटना आज सुबह मोगा जिले के निहालसिंह वाला के बिलासपुर गांव में हुयी। पुलिस ने बताया कि कीटू बरनाला क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के विधायक रह चुके थे। कीटू के दो भतीजे हरप्रीत और जसप्रीत आज सुबह उनके मोगा स्थित घर पहुंचे। उनके साथ उनके तीन और साथी भी थे। उस समय कीटू स्नान करके बाहर आये थे।
पुलिस की मानें तो कीटू ने तौलिया लपेट रखा था। दोनों भतीजों की किसी बात को लेकर उनसे तकरार शुरू हो गयी। मामला संपत्ति का था। देखते ही देखते हरप्रीत ने 315 बोर की पिस्तौल से कीटू पर गोली चला दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications