यात्रीगण ध्यान दें... रेल किराये में जल्द हो सकती है बढ़ोत्तरी

चौधरी से जब पूछा गया कि क्या रेलवे के नुकसान की भरपाई के लिए किराया बढ़ाना ही एकमात्र विकल्प है तो उन्होंने कहा कि रेलवे का किराया बढ़ाना चाहिए। मालूम हो कि इससे पहले रेल मंत्री रहे दिनेश त्रिवेदी को किराये में बढ़ोत्तरी को लेकर ही अपनी कुर्सी गवांनी पड़ी थी। त्रिवेदी ने रेल बजट में किराये में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था उसके बाद ही तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उनसे त्याग पत्र ले लिया और उनकी जगह टीएमसी के ही मुकुल रॉय को रेल मंत्री बनाया गया था। टीएमसी के यूपीए से हटने के बाद इस मंत्रालय का प्रभार सीपी जोशी के पास था।
उसके बाद कैबिनेट फेरबदल में पवन बंसल को रेल मंत्री और अधीर रंजन चौधरी को रेल राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ रेल किराये में बढ़ोत्तरी को लेकर विपक्ष हमलावर है और उसका कहना है कि अगर इस बार आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी तो इसका जमकर विरोध होगा।












Click it and Unblock the Notifications