खुर्शीद के विदेश मंत्रालय पर विश्वास की चुटकी
नई दिल्ली। रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कैबिनेट का चेहरा बदला जिसमें सबसे बड़ा बदलाव देश के अब तक के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को विदेश मंत्रालय सौंपना था। पिछले दिनों भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे खुर्शीद को विदेश मंत्रालय मिलने पर सबसे ज्यादा तीखी और चुटीली प्रतिक्रिया इंडिया अंगेस्ट करप्शन के सदस्यों ने दी है।
देश के प्रख्यात कवि और इंडिया अंगेस्ट करप्शन के कार्यकर्ता डॉ कुमार विश्वास ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि सरकार ने "गैर कानूनी मंत्री " श्री सलमान खुर्शीद को विदेश मंत्री बना दिया है ! अब शायद इस देश से ज्यादा दूसरे देशो को उनकी जरूरत है !! अल्लाह ख़ैर करे !

गौरतलब है कि खु्र्शीद के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। टीवी चैनल आज तक ने अपने स्टिंग ऑप्रेशन में कहा है कि खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद ने विकलांगो के नाम पर पैसा कमाया है।
उन्होंने 71 लाख रूपयों की हेराफेरी की है। उन्होंने विकलांगों के सामानों के लिए पैसे तो लिये लेकिन विकलांगों को सामान नहीं बांटा। जिस पर केजीरवाल ने अपने सदस्यों और विकलांगों के साथ पीएम के घर का घेराव किया और खुर्शीद के इस्तीफे की मांग की थी लेकिन सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी।












Click it and Unblock the Notifications