ऑनर किलिंग: बेटी ने की लव मैरिज, मां-बाप ने कर दी हत्‍या

Family kills married girl for honour
गुड़गांव। हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। मॉडल टाउन क्षेत्र में एक युवती के परिजनों ने प्रेमी पति व उसके दोस्तों के विरोध के बावजूद बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के समय मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। प्रेमी का आरोप है कि उसकी पत्‍‌नी की हत्या कर परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, युवती के पिता का कहना है कि उसकी बीमारी से मौत हुई है। मॉडल टाउन पुलिस ने पति की शिकायत पर पांच आरोपियों को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या व साजिश का मामला दर्ज कर लिया है।

बबैल रोड निवासी अजय कुमार व इंदू इसराना रोड स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीबीए अंतिम वर्ष में पढ़ते थे। अजय ने बताया कि दोनों के बीच प्यार हो गया और 8 अक्टूबर को जीरकपुर की बादल कालोनी के दुर्गा मंदिर में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई। हाई कोर्ट ने दिए थे सुरक्षा के आदेश जस्टिस नवाब सिंह ने 9 अक्टूबर को पानीपत पुलिस को सुरक्षा के आदेश दिए थे। शादी के दो दिन तक दोनों बबैल रोड स्थित अजय के घर पर रहे। 12 अक्टूबर को लड़की के परिवार वाले पंचायत लेकर गए और कहा कि हमें तुम्हारी शादी मंजूर है।

हम अपने घर में हिंदू रीति रिवाज से विवाह करना चाहते हैं। अजय के मुताबिक उसने विश्र्वास करके इंदू को उनके परिवार वालों के साथ भेज दिया। 26 अक्टूबर को उसकी इंदू से फोन पर बात हुई तो उसने बताया कि उसके परिवार वाले उसकी दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं। अपनी बात मनवाने के लिए मारपीट कर रहे हैं। 27 अक्टूबर को सुबह छह बजे पता चला कि परिवार वालों ने इंदू की हत्या कर दी।

अजय ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह अपने साथियों के साथ असंध रोड चौकी से पुलिस लेकर श्मशान घाट पहुंचा। उस समय शव के संस्कार की तैयारी की जा रही थी। बार-बार रोकने के बाद भी इंदू के परिजनों ने एक नहीं सुनी और शव का संस्कार कर दिया। पुलिस ने भी अंतिम संस्कार को रुकवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। वहीं इंदू के पिता रामकुमार ने पुलिस को बताया कि वह बीमार चल रही थी।

बीमारी के कारण ही मौत हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच आरोपियों को नामजद करके अन्य के खिलाफ 302, 120 बी व 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया। लड़की के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवती बीमार थी तो उसका इलाज किस अस्पताल में चल रहा था। इसके लिए लड़की के परिजनों से बीमारी के कागजात मांगे गए हैं। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+