कैबिनेट फेरबदल के बाद इन तीन सांसदों का मंत्री बनना तय

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। रविवार को मनमोहन सिंह के कैबिनेट में फेरबदल होना लगभग तय है। ऐसा माना जा रहा है कि कई नये चेहरों को मौका दिया जा सकता है और उन नेताओं की छुट्टी की जा सकती है जो हाल फिलहाल आरोपों में घेरे गये हों। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय को बाहर का रास्‍ता दिखाया जा सकता है। मगर हमारे सूत्रों ने पुख्‍ता जानकारी दी है कि तीन ऐसे सांसद है जिनका मंत्री बनना तय हो चुका है। इतना ही नहीं सूत्रों ने इस बात पर भी मुहर लगा दी है कि कांग्रेस आला कमान ने फोन कर उन्‍हें शपथ लेने की सूचना दी है। सीधे शब्‍दों में कहें तो उन तीन सांसदों को कांग्रेस आलाकमान ने मंत्री पद की शपथ लेने के लिये तैयार रहने को कह दिया है।

Congress has promised 3 MPs places in the new Cabinet

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के कुरनूल सांसद सूर्य प्रकाश रेड्डी, आंध्र प्रदेश के महबूबाबाद सांसद पी बलराम नाइक और पश्चिम बंगाल के मालदा सांसद अबू हसन खां को फोन पर इस बात की जानकारी दी गई है कि उन्‍हें मंत्री बनाया जा रहा है और वो शपथ लेने के लिये तैयार हो जायें। खबर पक्‍की है कि अगर रविवार को कैबिनेट में फेरबदल किया गया तो इन तीनों सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। मालूम हो कि इस बात पर भी अटकलें तेज हैं कि कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को विदेश मंत्री बनाया जा सकता है।

उल्‍लेखनीय है कि आज विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा के इस्‍तीफा देने के बाद इस बात पर 50-50 की मुहर लग भी गई है। वहीं दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि कांग्रेस राष्‍ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को भी मनमोहन सिंह के कैबिनेट में लिया जा सकता है और उन्‍हें मंत्रालय सौंपी जा सकती है। वहीं दूसरी तरफ जनार्दन द्विेदी, मनीष तिवारी और सचिन पायलट को भी मंत्रालय सौंपने की चर्चा जोरो पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+