वाड्रा-डीएलएफ मामले की जांच के आदेश देने वाले अफसर का तबादला

21 वर्षों में 40 बार ट्रांसफर होने वाले अधिकारी खेमका का कहना है कि कानून की नजर में सब बराबर हैं चाहे वो कोई भी हो। अशोक खेमका एक ईमानदार अधिकारी माने जाते हैं। उनके अनुसार मैं अपना काम करूं या मंत्री और प्रभावशाली लोगों से साठ गांठ बनाकर चलूं। ट्रांसफर होने से कई तरह की बातें होती हैं। जो अपमानजनक होती हैं। राज्यपाल ने मेरा ट्रांसफर किया है मैं उनके आदेश का पालन करता हूं।
इस मुद्दे पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हरियाणा सरकार राबर्ट वाड्रा को बचा रही है। जो वाड्रा की गैर कानूनी ढंग से अर्जित की गई सम्पत्ति की जांच नहीं होने देना चाहती।
अशोक खेमका ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि मुझे कर्तव्यपालन करने के लिए यह दंड दिया जा रहा है। मुझे धमकी भी दी जा रही है कि मुझे अपमानित करने के लिए मेरा तबादला हर महीने किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications