आतंकियों के मुकदमा वापसी के परिणाम गम्भीर होंगें: भाजपा

Withdraw the cases against terrorists will be dangerous: BJP
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने सपा सरकार को चेतावानी देते हुए कहां कि देश-द्रोह, सामाजिक एकता को चोट पहुचाने तथा आस्था के केन्द्रो पर किए गये हमलों के मुकदमें पर सरकार सावधानी बरते वरना उसको इनके गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे। बाजपेई ने कहा कि इमाम बुखारी का बार-बार सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह से मिलकर प्रेस को यह बताना कि आतंकवाद के कथित फर्जी मामलों में जेलों में बंद युवकों की रिहाई पर सपा सरकार जल्द कदम उठाएगी पर प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि इमाम बुखारी की दाढ़ी में तिनका है।

वह स्पष्ट करे कि आतंकवादी कैसे निर्दोष हो सकता है। क्या बम विस्फोट करना, निर्दोष लोगों की जान लेना, एक समुदाय विशेष हिन्दुओं के आस्था केन्द्र श्री रामजन्म भूमि पर हमला करना निर्दोष का कृत्य हो सकता है। बाजपेई ने कहां कि 23 नवम्बर 2007 को फैजाबाद, बनारस और लखनऊ कचहरी में हुए सिरियल बम धमाकों मे जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी और एक वकिल की मौत हो गई थी अनेकों लोग घायल को गए थे। उस मामले की सुनवाई फैजाबाद जिले तथा लखनऊ और बनारस में भी चल रही है।

ऐसे देश-द्रोही अपराधियों पर से मुकदमा वापसी की बात करना देश-द्रोह जैसा ही है। सपा सरकार के मुकदमा वापसी जैसे वोट बैंक की घोर तुष्टीकरणवादी सोच के कारण फैजाबाद के वकील हड़ताल पर है, पूरा फैजाबाद जनपद आन्दोलित है। वकीलों के साथ समाजिक संगठन, राजनीतिक दल भी आन्दोलन कर रहे है। बाजपेई ने कहा कि सपा सरकार को मौलाना बुखारी के दबाव मे न आकर उनको उनकी हद बता देनी चाहिए। सपा सरकार को पिंजरे में बंद पंछी की तरह बुखारी से बात नही करनी चाहिए। यदि प्रदेश सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों में पकड़े गए आतंकियों के ऊपर लगे मुकदमें वापस लिए तो फैजाबाद जनपद की तरह इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में होने से कोई रोक नही पायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+