ओलंपिक के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दें: शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने हॉकी को मध्य प्रदेश का गौरव बताते हुए कहा है कि यहां पर आयोजित होने वाले अब्दुल्ला गोल्ड कप हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए, जिससे आने वाले वक्त में विदेशी खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें। चौहान ने महिला हॉकी खिलाडि़यों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम महिला हॉकी टीम को भी पूरा समर्थन देने के लिए तैयार हैं। महिला हॉकी टीम की वित्तीय सहायता को भी हम पूरा करेंगे, इसके लिए हम धन की कमी नहीं होने देंगे।
गौरतलब है कि भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 में 6 पदक जीते थे जिसमें चार कांस्य और दो रजत पदक थे। बीजिंग ओलंपिक में भारत ने 3 पदक जीते थे अत: अब यह प्रयास किये जा रहे हैं कि 2016 में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत 12 पदक जीतने में कामयाब रहे।












Click it and Unblock the Notifications