खुर्शीद के खिलाफ केजरीवाल आज करेंगे बड़ा खुलासा

गौरतलब है कि केजरीवाल का इशारा उस विकंलाग व्यक्ति रंगी मिस्त्री की ओर था जिसने आज तक के स्टिंग ऑप्रेशन में कहा था कि उसे खुर्शीद के कैंप में उपकरण नहीं मिले हैं जबकि रविवार को सलमान खुर्शीद की प्रेसवार्ता में कहा कि उसे उपकरण मिले हैं।
अरविंद केजरीवाल यही नहीं रूके उन्होंने बुलंद आवाज में ऐलान किया कि साल 2014 के इलेक्शन में वह सलमान खुर्शीद के खिलाफ किसी विकलांग से ही चुनाव लड़वाएंगे। कांग्रेस और प्रधानमंत्री को भी इस मामले पर अपन रुख साफ करना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा, 'आम इंसान ही इस तानाशाह सरकार को सबक सिखायेगी'। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के पाप का घड़ा भर चुका है, अब उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है क्योंकि जनता समझ चुकी है कि सच क्या है और झूठ क्या है?












Click it and Unblock the Notifications