जानिये उस रिपोर्टर को जिसने सलमान की नाक में दम कर दिया

Journalist who challenged Law Minister Salman Khurshid
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। रविवार को लंदन से लौटने के बाद विकलांगों का पैसा लूटने के आरोप में देश के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने सफाई देने के लिये एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। कांफ्रेंस के शुरु में सलमान खुर्शीद ने साफ कर दिया कि वो अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब नहीं देंगे। उन्‍होंने कहा कि वो यह कांफ्रेंस इसलिये कर रहे है ताकि वो अपने ट्रस्‍ट पर लगे इल्‍जामों का जवाब दे सकें और खासकर टीवी टूडे ग्रुप (आजतक न्‍यूज चैनल) का जिन्‍होंने स्‍टींग ऑपरेशन कर घपलेबाजी का आरोप लगाया था। सलमान खुर्शीद ने शुरुआत में यह भी साफ कर दिया कि वो इस कांफ्रेंस में टीवी टूडे के किसी भी संवाददाता को बुलाना नहीं चाहते थे। खैर कांफ्रेंस के बाद जब सवाल जवाब शुरु हुआ तो आजतक के ही एक रिपोर्टर ने सलमान खुर्शीद की नाक में दम कर दिया। आजतक के उस रिपोर्टर के सवालों से सलमान खुर्शीद इस कदर बौखला उठे कि उन्‍होंने कई बार अपना आपा खो दिया मगर खुर्शीद के बगल में बैठीं उनकी पत्‍नी ने उन्‍हें संभाला और शांत किया। तो आईए उस व्‍यक्ति (रिपोर्टर) पर चर्चा तो बनती है जिसने देश के कानून मंत्री को अपने सवालों से कानून के कटघरे में लाकर खड़ा दिया। उस संवाददाता का नाम दीपक शर्मा है।

दीपक शर्मा का परिचय

दीपक शर्मा सबसे खोजी पत्रकारों में से एक हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में आतंकी नेटवर्क और माफिया गिरोहों के विषय में वो गहरी अंतर्दृष्टि रखते हैं। चाहे वह तालिबान मिलिशिया के साथ सीधी बातचीत करना हो या फिर कराची स्थित अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद के गुर्गों के साथ बातचीत, दीपक ने हमेशा ही सबसे पहले महत्वपूर्ण खबरों को ब्रेक किया है। प्रिंट मीडिया और टीवी पत्रकारिता में 18 साल का लंबा अनुभव लिये दीपक ने अपने कॅरियर की शुरुआत दैनिक जागरण के साथ की थी। उसके बाद वो अंग्रेजी अखबार द पायनियर के लिए काम करने लगे।

वर्ष 2002 में उन्‍होंने विशेष संवाददाता के रूप में आज तक ज्‍वाइन किया और वर्तमान में वो एडीटर के रूप में आज तक में विशेष खोजी टीम का नेतृत्‍व करते हैं। वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में दीपक ने तत्‍कालीन रक्षा सौदों की जांच पड़ताल की और कांग्रेस नीत तत्‍कालीन विपक्ष ने संसदीय मामलों की समिति के कागजात पर आधारित दीपक की रिपोर्ट के आधार पर वाजपेयी सरकार के खिलाफ एकमात्र अविश्‍वास प्रस्‍ताव संसद में पेश किया था। दीपक ने कई घोटालों का भी पर्दाफाश किया जिसमें मशहूर तेलगी स्‍टांप घोटाला भी शामिल है।

वेस्‍टइंडीज में हुए क्रिकेट विश्‍वकप में भारत की जबरदस्‍त हार के बाद राष्‍ट्रीय चयनकर्ताओं का स्टिंग ऑपरेशन करने वाली टीम का नेतृत्‍व भी दीपक शर्मा ने ही किया था। स्टिंग ऑपरेशन के जरिए नकली दवा बनाने के कारोबार का खुलासा भी दीपक और उनकी टीम ने किया था जिसके बाद देशभर में जागरुकता फैली और नकली दवा बनाने वाले केंद्रों पर छापे मारे गए। दीपक और उनकी टीम ने ही स्टिंग ऑपरेशन के जरिए बॉलीवुड और अंडरवर्ल्‍ड के संबंधों पर से पर्दा उठाया था जिसमें जासूसी कैमरे के सामने फिल्‍मी सितारों, निर्माताओं और निर्देशकों ने कबूल किया था कि माफिया सरगना दऊद इब्राहिम बॉलीवुड की फिल्‍मों में पैसा लगा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+