केजरीवाल का आंदोलन खत्‍म, अगली जंग फर्रूखाबाद में

arvind-kejriwal
नई दिल्‍ली। इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली की संसद भवन रोड पर जारी विरोध प्रदर्शन समाप्‍त कर‍ दिया है और कहा है कि वह एक नवंबर से फरूर्खाबाद में प्रदर्शन करेंगे। केजरीवाल और उनके कार्यकर्ता केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की बर्खास्‍तगी की मांग प्रधानमंत्री से कर रहे थे। इस सम्‍बंध में यूपीए ने खुर्शीद की बर्खास्‍तगी से इनकार कर दिया।

केजरीवाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह भ्रष्‍टाचारियों को सह देने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री को इस पर जल्‍द ही कार्यवाही करनी चाहिए।

सलमान खुर्शीद के ट्रस्‍ट पर आरोप है कि विकलांगों को सहायता उपकरण दिलाने के लिए आवंटित किये गये रूपयों में उनके ट्रस्‍ट ने घोटाला किया। केजरीवाल के कानून मंत्री के खिलाफ आरोप लगाये जाने के बाद खुर्शीद के ट्रस्‍ट से अनियमितता की खबरें भी आ रही है। मीडिया में आयी रिपोर्टों के अनुसार ट्रस्‍ट के रिकार्ड में जिन विकलांग लोगों को उपकरण देने की बात 2011 में दिखाई गयी है उनमें से कई लोगों की 2009 में ही मृत्‍यु हो चुकी है।

इसके अलावा ट्रस्‍ट से जुड़े लोगों ने खुर्शीद को बचाने के लिए बुलंदशहर में विकलांगों की साइकिल की एक परेड आयोजित की, जिसके बारे में यह कहा गया है कि परेड में भाग ले रहे लोगों को 2011 में साइकिल दी गयी थी लेकिन विकलांगों का कहना है कि उन्‍हें कल शाम को ही साइकिल दी गयी। इस मामले की जांच के लिए इलाहाबाद की लखनऊ हाईकोर्ट बेंच में एक याचिका भी दायर की गई है जिसमें यह मांग की गई है कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट की देखरेख में की जाय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+