नवंबर में हिमाचल, दिसंबर में गुजरात में होंगे चुनाव

Himachal election in November, Gujarat in December
नई दिल्‍ली। देश के सबसे तेजी से विकिसत हो रहे गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों ने दस्‍तक दे दी है। सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में नवंबर में और गुजरात में दिसंबर में चुनाव होंगे। चुनाव कब और कितने चरणों में होंगे इसकी घोषणा आज शाम 4 बजे की जायेगी।

राष्‍ट्रीय चुनाव आयोग चुनावों की तिथियों एवं कार्यक्रम की घोषणा शाम को 4 बजे एक प्रेसवार्ता के माध्‍यम से करेगा। खबर है कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे जबकि हिमाचल में एक ही चरण में चुनाव होने की उम्‍मीद है।

दोनों ही राज्‍यों में भाजपा को अपने वर्चस्‍व की जंग लड़नी होगी। सरकारों की बात करें तो हिमाचल विधानसभा में भाजपा के पास 41 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 23 और अन्‍य के पास 3 सीटें हैं। वहीं गुजरात में भाजपा के पास 117, कांग्रेस के पास 59, एनसीपी के पास 3 और अन्‍य दलों के पास 3 सीटें हैं।

अब देखना यह है कि इन दोनों राज्‍यों की चैंपियन भाजपा अपनी बादशाहत को कायम रखने में कामयाब होती है या नहीं। अगर हाल ही में हुए उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड चुनावों पर गौर करें तो भाजपा को खासा नुकसान हुआ है। अगर ऐसा ही चला, तो नरेंद्र मोदी की सल्‍तनत पर कोई और कब्‍जा कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+