सिलेंडर के लिये लगानी पड़ेगी लाइन, होम डिलीवरी होगी बंद

डिस्ट्रिब्यूटर्स का कहना है कि 14.2 किलो के एक सिलेंडर पर डिलीवरी मैन को 25.03 रुपए का कमीशन मिलता है। पिछले तीन साल से इसमें ऑयल और गैस कंपनियों ने इज़ाफा नहीं किया है। और ऊपर से अब सरकार ने 6 सिलेंडर की पाबंदी लगादी है। यानी डिलीवरी मैन का कमीशन अब और घट जायेगा। ऐसे में बेहतर होगा यदि होम डिलीवरी ही बंद कर दी जाये।
छह सिलेंडर की पाबंदी का डिस्ट्रिब्यूटर्स ने स्वागत किया है, लेकिन विरोध इस बात का है कि कम से कम पहले एक बार पूछना चाहिये था। कर्नाटक डिस्ट्रिब्यूशन एसोसिएशन के अध्यक्ष ए सत्यन ने इस तरह के नियम बनाने से तो अच्छा है कि जो लोग सब्सिडी के हकदार हैं, उनके बैंक अकाउंट में सीधे पैसा ट्रांसफर कर दिया जाये।
कुल मिलाकर देखा जाये होम डिलीवरी बंद करने की बात फिलहाल तो अभी कर्नाटक में आयी है, लेकिन वो दिन दूर नहीं है जब बाकी के राज्यों में भी होम डिलीवरी बंद कर दी जाये। क्योंकि समस्या तो हर जगह समान हैं।












Click it and Unblock the Notifications