अटल जी के संकटमोचन ब्रजेश मिश्रा का निधन

नई दिल्‍ली। भारत के पहले राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का शुक्रवार की रात निधन हो गया। शनिवार को वह अपना 84वां जन्‍मदिन मनाने वाले थे। विदेश नीति मामलों में उन्‍होंने अमेरिका सहित अन्‍य देशों के साथ गहरे संबंधों के कारण अहम भूमिका निभाई है। हृदय संबंधी बीमारी के कारण उनका निधन हुआ। आज उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

वसंत कुंज फोर्टीज अस्‍पताल के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 9.50 बजे उनको अस्‍पताल लाया गया था, जहां डॉक्‍टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। उनके परिवार में उनकी पत्‍नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वह पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी बीमारी से परेशान चल रहे थे। शुक्रवार रात उन्‍होंने अपने नौकर से खाना लाने के लिए कहा लेकिन जब वह वापस खाना लेकर आया, तो वह बेहोश मिले।

नौकर ने तुरंत सुरक्षा गार्डों को बुलाया और उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाया गया। राष्‍ट्रीय गठबंधन सरकार के दौरान राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होने से पहले मिश्र प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के प्रधान सचिव थे। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उन्‍होंने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2004 में राजग सरकार के पतन वाजपेयी से दूरी बना लेने के कारण मिश्र भी भाजपा से दूर हो गए थे।

उन्‍होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच परमाणु करार में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवा देने के बाद विदेश मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्‍त हुए थे। उन्‍होंने देश की सुरक्षा और विदेशी नीतियों के लिए हमेशा ही महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+