बाढ़ से लोग मर रहे हैं और सीएम साहब जापान घूम रहे हैं
जरा सोचिए उस राज्य की हालत क्या होगी जहां के लोग जिंदगी से जूझ रहे हों और वहां का मुख्यमंत्री विदेश भ्रमण पर हो। जी हां सही सोचा आपने। हम बात कर रहे हैं असम की जहां बाढ़ से हालत गंभीर होते जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। राज्य में तीसरे चरण की बाढ़ में करीब 15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के 16 जिलों में 14 लाख लोग बेघर हो गए हैं। खीमपुर और हाजो में तीन और लोगों की मौत होने की खबर है। सड़कें और पूल टूट का तबाह हो गये हैं। खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं मगर राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई विदेश में घूम रहे हैं।

आपको बता दें कि गोगोई स्टडी टूर पर जापान दौरें पर हैं। बताया यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री विदेश दौरा बीच में ही स्थगित कर देश लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत के लिए हेलीकॉप्टर लगाने और मेकेनाइज्ड बोट लगाने को कहा है। करीब 2 लाख लोग 166 राहत शिविरों में रह रहे हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ अतुल चर्तुवेदी ने कहा कि स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। अगले एक-दो दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे।
केन्द्रीय जल आयोग और मौसम विभाग ने मौसम में सुधार के संकेत दिए हैं। नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स,स्टेट डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स,सेना और वायुसेना राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पानी में डूबा हुआ है। यह राजमार्ग असम के धेमाजी को अरूणाचल प्रदेश से जोड़ता है। राजमार्ग के पानी में डूबने से खाने की दिक्कत पैदा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications