बिलावल-हिना की प्रेम कहानी से क्यों डरे जरदारी?
बैंगलोर। इन दिनों पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की ब्लडप्रेशर काफी हाई है वजह है उनके बेटे बिलावल भुट्टो की बेमल मोहब्बत। बिलावल को देश की विदेश मंत्री और खूबसूरती की मल्लिका हिना रब्बानी खार से प्यार हो गया है। हिना भी बिलावल को चाहती हैं इसलिए वो अपने पति और अपनी दोनों औलाद को छोड़ने के लिए भी तैयार है। लेकिन जरदारी इस बेमेल शादी के खिलाफ हैं, वो बार-बार बिलावल से कह रहे हैं कि किसी ऐसी औरत से शादी कैसे कर सकते हैं जो बिलावल से करीब 11 साल बड़ी है।
लेकिन पाकिस्तान की राजनीति और जरदारी की निजी जिंदगी को समझने वाले लोगों ने इस खिलाफत का दूसरा कारण बताया है। इन लोगों का कहना है कि जरदारी को हिना से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन दोबारा हालातों का इतिहास दोहराया ना जाये, इस बात से परेशान है। आज से करीब 25 साल पहले 18 दिसंबर 1987 को पाकिस्तान के इतिहास में एक अनोखी शादी हुई थी। यह शादी थी जरदारी और बेनजीर भुट्टो की।
बेनजीर भुट्टों एक रसूख परिवार की खूबसूरत शहजादी और पाक राजनीति की सबसे ताकतवर महिला थीं जबकि जरदारी उम्र में बेनजीर से छोटे और सियासत के एक हारे हुए सिपाही थे। जिस समय दोनों की शादी का ऐलान हुआ था तो पाकिस्तान समेत समूचा विश्व इस बेमेल शादी से हैरान था।हालांकि यह शादी अरेंजड की गयी थी लेकिन बेनजीर और जरदारी काफी लंबे अरसे से डेटिंग कर रहे थे। बेनजीर की शादी के बाद जैसे जरदारी के करियर में जैसे पंख लग गये और वो देश की सियासत के सबसे मजबूत व्यक्ति बन बैंठे। यह बात अलग है कि साये की तरह विवाद उनके साथ चलते रहे लेकिन ताजा स्थिति में आज जरदारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति औऱ सबसे ताकतवर व्यक्ति हैं जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वो बेनजीर के पति हैं।
मौजूदा हालात में नजर डालें तो बिलवाल भी उम्र में हिना से छोटे हैं। हिना भी बेनजीर की ही तरह बुद्धि, पैसे और ताकत में बिलावल पर हर तरह से भारी है। बिलावल का हाल भी जरदारी के अतित के पन्नों की तरह है। उन्हें अभी राजनीति का क,ख,ग सिखना है। सेक्स स्कैंडल में नाम आने के कारण बिलावल की छवि और भी खराब हो गयी है उन्हें लोग बिंदास और बिगड़ा नवाब मानते हैं।
बेनजीर-जरदारी और हिना-बिलावल में फर्क सिर्फ इतना है कि जिस समय जरदारी ने शादी की थी उस समय बेनजीर के पास पाकिस्तान की सत्ता थी जिसे जरदारी ने अपनी चालों से अपने पास कर लिया था,जिसका नतीजा यह है कि वो आज देश के राष्ट्रपति हैं।
हो सकता है कि जरदारी को लगता हो कि हिना भी सत्ता हासिल करने के लिए बिलावल को सीढ़ी बना रही हैं। क्योंकि हिना की पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में तुलना बेनजीर से की जाती है। होता भी है जब इंसान को अपने जैसे लोग सामने दिखायी पड़ते हैं तो उसे डर लगने लगता है। शायद इसलिए ही जरदारी बिलावल-हिना के प्रेम का विरोध कर रहे हों।
आपका क्या मत है..अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें?













Click it and Unblock the Notifications