देवघर के बाद कानपुर के हनुमान मंदिर में भगदड़, 1 की मौत

1 killed in stampede at Panki temple in Kanpur
कानपुर। अभी सोमवार को झारखंड के देवघर में हुए भगदड़ में 11 लोगों की मौत का मातम शांत भी नहीं हुआ था कि आज तड़के कानपुर के पनकी इलाके में स्थित हनुमान मंदिर में भगदड़ मचने से 1 व्‍यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोगों के घायल होने की सूचना भी है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है जबकि घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कानपुर से सटे पनकी इलाके में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है। चुकि आज मंगलवार है (हनुमान जी का दिन) तो भारी संख्‍या में श्रद्धालु दर्शन के लिये रात से ही लाइन में लगे थे। आज सुबह पहले दर्शन करने के चक्‍कर में भगदड़ मच गई और लोग बेकाबू हो गये। इस भगदड़ में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोग जख्‍मी भी हो गये। सूचना पाकर स्‍थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मालूम हो कि पिछले तीन दिनों में मंदिरों में भगदड़ मचने की यह तीसरी घटना है। रविवार को मथुरा के पास बरसाना के राधारानी मंदिर में भगदड़ से 4 लोग मारे गए थे, जबकि 6 लोग घायल हो गए थे। वहीं, सोमवार तड़के झारखंड के देवघर स्थित एक आश्रम में समारोह के दौरान भगदड़ मचने से 8 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 30 अन्य घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+