बिलावल की बिल्लो रानी बनीं हिना रब्बानी खार
इस्लामाबाद। इन दिनों पाकिस्तान की सड़को से लेकर राजनैतिक गलियारों में केवल एक ही किस्सा आम बना हुआ है और वो है पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो और पाक विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के इश्क का। पाकिस्तान के टेबलॉयड वीकली के मुताबिक इस समय बिलावल और हिना दोनों मोहब्बत की नई दास्तां लिखने को आतुर हैं। जिसके चलते जरदारी काफी टेंशन में हैं। वो नहीं चाहते बिलावल और हिना दोनों एक हों लेकिन प्यार में पगलाये बिलावल हिना के लिए सबकुछ छोड़ने को तैयार हैं।
बिलावल ही तरह ही हिना भी एक रसूखदार राजनैतिक घराने से ताल्लुख रखती हैं। बेपनाह हुस्न की मालकिन हिना रब्बानी के बारे में भी कहा जा रहा है कि वो बिलावल के इश्क में बुरी तरह से गिरफ्तार हो चुकी है इसलिए वो फना होने को भी तैयार है। अखबार में तो यह तक लिखा है कि हिना ने बिलावल के लिए अपनी गृहस्थी को भी दांव पर लगा दिया है, वो अपने पति फिरोज गुलजार को तलाक देने की तैयारी में हैं। फिरोज से उनको दो बेटियां अनन्या और दीना है।
हिना, बिलावल से उम्र में 11 साल बड़ी है जो एक बड़ी वजह है जरदारी के गु्स्से की, वो बिलावल को हिना से दूर रहने की बात कह रहे हैं लेकिन बिलावल पर इश्क का जूनून हावी है औऱ वो हिना के खिलाफ कुछ सुनना नहीं चाहते हैं।
मालूम हो कि हिना और फिरोज की शादी भी लव-मैरिज थी लेकिन हिना को अक्सर अपनी शादी के बारे में यही कहते सुना गया कि यह बाली उम्र का प्यार था जिसे उन्होंने जल्दबाजी में शादी में तब्दील कर दिया था। हिना ने बिलावल को उनके जन्मदिन पर एक प्रेमपत्र भी भेजा था जिसमें लिखा था कि वो बहुत जल्द दो से एक होने वाले हैं। वैसे राजनैतिक इश्क की यह सुंदर कहानी आने वाले दिनों में कौन सा मोड़ लेगी यह तो वक्त बतायेगा लेकिन इतना तय है कि करोड़ो लोगों की धड़कन हिना रब्बानी खार फिलहाल तो बिलवाल के दिल की बिल्लो रानी बन चुकी हैं। हिना रब्बानी से जुड़ीं महत्वपूर्ण खबरें।













Click it and Unblock the Notifications