रेलमंत्री के बयान से पाक सरकार ने खुद को अलग किया

एएनपी का कहना है कि गुलाम अहमद बिलौर द्वारा दिया गया बयान उनका निजी मसला है, इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। पार्टी ने बिलौर के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि रेलमंत्री गुलाम अहमद बिलौर ने एक बयान में कहा था कि जो व्यक्ति इस्लाम की निंदा करने वाली फिल्म बनाने वाले निर्माता को जान से मार देगा उसे एक लाख डॉलर का इनाम दिया जायेगा। उन्होने यह भी कहा था कि अगर भविष्य में भी कोई इस्लाम की निंदा करने वाली सामग्री बनाता है तो उसे जान से मारने वाले को मैं एक लाख डॉलर का इनाम दूंगा। गुलाम ने अलकायदा और तालिबान से भी इस कार्य में आगे आने का आहवान किया था।
इस्लाम पर बनी विवादास्पद फिल्म का दुनिया भर में विरोध हो रहा है। विरोध प्रदर्शनों में अब तक लगभग 30 लोग मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान में भी अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान में किए गये विरोध प्रदर्शनों में भी अब तक लगभग 15 लोग मारे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications