रेल मंत्री की कुर्सी पर बैठ सकते हैं जयराम रमेश!

Jairam Ramesh likely to be Railway Minister
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेने के ऐलान के बाद ममता बर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की पार्टी के 6 मंत्री आज इस्‍तीफा देने जा रहे हैं। उनके इस्‍तेफे के बाद से मनमोहन सिंह के कैबिनेट के कई अहम पद खाली हो जायेंगे। जो पद खाली होंगे उनमें सबसे अहम पद है रेल मंत्रालय जो वर्तमान में मुकुल रॉय के पास है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा गर्म हो गई है कि ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश को रेल मंत्रालय का पद सौंपा जा सकता है। सीधे शब्‍दों में कहें तो जयराम रमेश को रेल मंत्री बनाया जा सकता है।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस के पास इससे पहले 1995 में रेल मंत्रालय का पद आया था उस वक्‍त सुरेश कलमाड़ी रेल मंत्री थे। आपको बता दें कि आज दोपहर 3 बजे तृणमूल कांग्रेस के 6 मंत्री इस्‍तीफा देंगे। मुकुल रॉय के अलावा इस्‍तीफा देने वाले मंत्रियों में सौगत रे (शहरी विकास राज्य मंत्री), सुल्तान अहमद (पर्यटन राज्य मंत्री), सुदीप बंदोपाध्याय (स्वास्थ्य राज्य मंत्री), शिशिर कुमार अधिकारी (ग्रामीण विकास राज्य मंत्री) और चौधरी मोहन जटुआ (सूचना प्रसारण राज्य मंत्री) शामिल हैं। वहीं इस बात की भी चर्चा है कि कैबिनेट के फेरबदल होगा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को आगे बढ़ाया जा सकता है।

सूत्रों का मनना है कि जिन मंत्रियों के पास डबल कार्यभार है उनके भार को कम कर नये कंधों पर सौंपा जा सकता है। मालूम हो कि डीजल की कीमतों में वृदिध और एफडीआई के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने यूपीए से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। इसी क्रम में आज उनके मंत्री इस्‍तीफा सौंपेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+