डीजल के बढ़े दामों से जनता पस्त, बाजार मस्त
यह हाल केवल घरेलू निवेशकों का नहीं है बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी डीजल के दाम बढ़ने से अचानक से तेजी आ गयी है। फेडरल रिजर्व की राहत पैकेज की घोषणाओं से मेटल शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गयी है।
जहां बाजार का यह हाल है वहीं आम जनता के सिर पर तो जैसे पहाड़ टूट पड़ा है। वो सिवाय सरकार को कोसने के कुछ नहीं कर रही है। आम नागरिकों का कहना है कि इस सरकार ने हमारा जीना ही दूभर कर रखा है। समझ में नहीं आ रहा है कि जिंदगी जी कैसे जाये। पिछले हफ्ते दिल्ली में दूध का दाम बढ़ा था इस हफ्ते डीजल बढ़ गया है जिसके चलते बस का किराया बढ़ जायेगा। आखिर हम लोग जाये तो जाये कहां।
गौरतलब है कि गुरूवार को मनमोहन सिंह कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है। अब डीजल पांच रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया है तो वहीं अब लोगों को सस्ते दाम पर केवल 6 एलपीजी ही मिलेंगे। 7वें एलपीजी के उन्हें बाजार भाव देने पड़ेंगे।













Click it and Unblock the Notifications