अरे! आजम साह‍ब जरा मंत्रियों को ठीक से संभालिए: मुलायम सिंह

Azam Khan
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बेटे और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के कुछ मंत्रियों के काम करने के तरीके पर फिर से नाखुशी जाहिर की है। मुलायम ने अखिलेश यादव के 6 महीने की सरकार की तारीफ की और कहा कि प्रदेश सपा सपा सरकार के फैसलों से पार्टी को लोकसभा चुनाव में निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा। मुलायम ने कार्यकारिणी बैठक के दौरान कहा कि अखिलेश के कुछ मंत्रियों का रवैया ठीक नहीं है और उन्‍हें अपने रवैये में सुधार लाना पड़ेगा। इतना कहने के बाद मुलायम सिंह मंच पर मौजूद नगर विकास व संसदीय मंत्री आजम खां की तरफ मुखातिब हो गये और कहा कि आजम साहब आप जरा इसको ध्‍यान दीजिए।

उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे आजम खां ने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह) की चिंता जायज है और फिर दूसरे मंत्रियों पर इस अनुशासनहीनता का ठीकरा फोड़ते हुए सुधार की उम्‍मीद जताई। मालूम हो कि यूपी में भारी जीत के बाद बुधवार को पार्टी की पहली राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी बैठक थी। इस बैठक में मंत्रियों के कामकाज पर टिप्‍पणी करते हुए आजम खां की तरफ घूमे तो एक बार सबकी नजर आजम खां की तरफ ही मुड़ गई। अखिलेश सरकार के छह महीने के कार्यकाल में यह चौथा मौका है, जब सपा सुप्रीमो मंत्रियों के काम से नाखुश दिखे।

ध्‍यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले मुलायम सिंह ने लखनऊ में बंद कमरे में मंत्रियों को अनुशासन में रहने की नसीहत दे चुके हैं। एक बार तो मुलायम सिंह ने मीडिया के सामने ही सार्वजनिक रूप से मंत्रियों को सुधर जाने की हिदायत दी थी। इस बार भी उन्‍होंने मंत्रियों के पेंच कसे। अनुशासन कायम रखने की जिम्मेदारी के बाद जब आजम बोलने लगे, तो उन्होंने कहा, 'नेताजी ने जो कहा, वह बेहद गंभीर है। हम निश्चित तौर पर इसमें सुधार करेंगे।' मालूम हो कि आजम भी उन मंत्रियों में शामिल है, जो गाहे-बगाहे सरकार के लिए मुश्किल खड़ी करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+