कलमाडी के आईओए चुनाव लड़ने पर लगी रोक

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्‍यक्ष सुरेश कलमाडी को इस पद लिए दुबारा चुनाव लड़ने से गुरूवार को मना कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया, क्‍योंकि वह एक बार जेल की हवा खा चुके हैं। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ का चुनाव पूरी तरह से आाचार संहिता के आधार पर होना चाहिए।

न्‍यायालय ने कहा कि संहिता के अनुसार कलमाडी को दुबारा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। आपको बता दे कि कलमाडी पिछले 18 साल से आईओए के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। राष्‍ट्रमंडल खेल घोटाले के मामले पर वह जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं। अगला चुनाव न लड़ना कलमाडी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

कलमाडी की इस घोटाले के चलते ही अध्‍यक्ष पर से बर्खास्‍त किया गया था, और आरोपी पाए जाने के कारण उनको और कुछ साथियों को हिरासत में लिया गया था। पिछले महिने दिल्‍ली हाईकोर्ट ने कहने पर ही कलमाडी को लंदन ओलंपिक 2012 में भारत को प्रतिनिधित्‍व करने का मौका मिला था। उनके जेल जाने पर विजय कुमार मल्‍होत्रा को आईओए का अध्‍यक्ष बनाया गया था।

गौरतलब है कि इससे पहले सीबीआई ने सुरेश कलमाड़ी से पूछताछ की थी। कलमाड़ी पर वर्ष 2010 में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हुई कथित अनियमितताओं केकई आरोप लगे हुए हैं। सीबीआई ने अपनी जांच के दौरान पिछले साल दिसंबर में सुरेश कलमाड़ी के दिल्ली और पुणे स्थित आवासों पर छापे भी मारे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+