मैनें कभी मोदी की तारीफ नहीं की: अजय सिंह

Never asked Cong workers to follow Modi: Ajay Singh
बैंगलोर। कांग्रेस के नेता अजय सिंह ने राज्‍य कांग्रेस सभा के बाद कहा कि उन्‍होने अपने कार्यकर्ताओं से नरेन्‍द्र मोदी का अनुसरण करने को कभी नहीं कहा। मध्‍यप्रदेश में विपक्ष के नेता अजय सिंह से पीटीआई से बातचीत में यह कहा कि मोदी एक फासिस्‍ट हैं। मैं उनका कभी समर्थन नहीं कर सकता। मैं एक ऐसे परिवार से आया हूं जहां फासिज्‍म का विरोध किया जाता है।

उन्‍होने कहा कि मैंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यह कहा था‍ कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्‍याओं को समझने की कोशिश करें जिससे लोग हमसे जुड़ें। अगर हमें 2014 में फिर से लोकसभा चुनाव जीतना है तो हमें जमीनी स्‍तर पर लोगों को खुद से जोड़ना होगा।

पिछले दिनों आयी कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया था कि अजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नरेन्‍द्र मोदी का अनुसरण करने के लिए कहा है। जिससे कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने नाराजगी जताई थी। गौरतलब है कि भाजपा के कुछ नेता नरेन्‍द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार मान रहे हैं, ऐसे में अगर कांग्रेस के नेता उनकी तारीफ करते हैं तो इसका लाभ मोदी को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+