इसरो का सौवां मिशन सफलतापूर्वक लांच

आज सुबह ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी 21 ने फ्रांस एवं जापान के उपग्रहों को लेकर 9.51 बजे अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। पीएसएलवी ने अब तक 54 में से 53 उपग्रहों को उनकी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। प्रक्षेपण के समय इस रॉकेट का भार 230 टन था। गौरतलब है कि इस रॉकेट के साथ 15 किग्रा का एक जापानी उपग्रह और 715 किग्रा का एक फ्रांसीसी उपग्रह भी भेजा जा रहा है।
भारत ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रारम्भ 1975 में आर्यभट्ट उपग्रह के प्रक्षेपण के साथ की थी।












Click it and Unblock the Notifications