सेना की कमान सौंप दो तो देश को मजबूत कर दूंगा: बाल ठाकरे

Give me control of Army, I will set everything right: Bal Thackeray
मुंबई। शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने शनिवार को दावा किया है कि अगर भारतीय सेना का उनको सौंप दिया गया तो वो सभी समस्‍याओं का हल कर देंगे। ठाकरे ने यह भी दावा किया है कि अगर ऐसा हुआ तो वह एक म‍हीने के भीतर देश की पूरी व्‍यवस्‍था को सही कर देंगे। यह संकेत देते हुए कि उनके बेटे उद्धव और भतीजे राज साथ-साथ हैं, ठाकरे ने कहा कि इससे मीडिया के 'दलालों और एजेंटों' को समस्या है।

ठाकरे ने दावा किया कि अब जबकि दोनों चचेरे भाई एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं, उन्होंने (मीडिया) इन दोनों में फिर से फूट डालने की कोशिश शुरू कर दी है। ठाकरे ने कहा कि मीडिया चाहती है कि दोनों के बीच फिर से मतभेद पैदा हो और वे फिर आपस में लड़ें। राज और उद्धव को क्या करना है इसका फैसला वो दोनों ही करेंगे। लेकिन ये तय है कि दोनों एक भूमिका में नजर आएंगे।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने एक इंटरव्‍यू में ठाकरे ने कहा कि वो उन मुस्लिम रूढ़ीवादियों को नहीं छोड़ेंगे, जो देश में समस्‍यायें उत्‍पन्‍न करते हैं। उन्‍होंने कहा कि मेरा बस चले तो महाराष्‍ट्र में एक भी कट्टर मुस्लिम को नहीं रहने दूं। दंगों के बारे में बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि वह हिंसा की साजिश रचने वालों और पाकिस्तान या बांग्लादेश के कट्टरपंथी मुस्लिमों को नहीं 'बख्शेंगे' जो देश में, खासकर महाराष्ट्र में अशांति फैला रहे हैं। पार्टी मुखपत्र में ठाकरे ने दहाड़ते हुए कहा कि मैं जब जोश में आऊंगा तब एक भी कट्टरपंथी मुस्लिम को महाराष्ट्र या देश में कहीं भी नहीं रहने दूंगा। हमारी पार्टी की शाखाएं जम्मू एवं कश्मीर में भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+