राहुल गांधी के दौरे से पहले असम में ब्‍लास्‍ट, 2 जवानों की मौत

Bomb blasts in Assam, one CRPF jawan dead
गुवाहाटी। शनिवार को गुवाहाटी रेलवे स्‍टेशन पर हुए एक धमाके ने काफी अस्थिरता से गुजर रहे असम को एक बार फिर दहला दिया। आईईडी ब्‍लास्‍ट में सीआरपीएफ के दो जवान मारे गए जबकि 9 अन्‍य घायल हो गए हैं। खास बात यह है कि यह धमाका कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के असम दौरे से ठीक दो दिन पहले हुआ है। धमाके के बाद से पूरे राज्‍य को हाईअलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि शहर के व्‍यस्‍त पल्‍टन बाजार इलाके में यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक राज्‍य परिवहन निगम के टिकट काउंटर के समीप केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाकर आईईडी ब्‍लास्‍ट किया गया। इसमें एक जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे ने अस्‍तपाल जाते समय दम तोड़ दिया। बाकी नौ घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। इनमें दो जवान शामिल हैं। बीते गुरुवार को असम के तिनसुकिया जिले में दुमदुमा में उग्रवादियों के हमले में 12 लोग जख्‍मी हो गए थे। इनमें दो पुलिसवाले भी शामिल थे।

उल्‍लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले असम के कुछ जिले में फैली जातीय हिंसा में कई लोग मारे गए थे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी 11 सितंबर को हिंसा प्रभावित कोकराझार, धुबरी और चिरांग जिलों का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ असम जा सकते हैं। लेकिन राज्‍य में हिंसा की घटनाएं रह-रह सामने आ रही हैं। शनिवार शाम धुबरी शहर के इंदिरा गांधी रोड इलाके में एक घर पर पेट्रोल बम फेंका गया और छह अन्‍य घरों पर पत्‍थर फेंके गए। इस घटना के बाद दो समुदायों में हिंसक झड़पें हुईं जिसमें तीन लोग जख्‍मी हो गए। इनमें एक ने दम तोड़ दिया है। जिला प्रशासन ने शहर में बे‍मियादी कफ्र्यू लगा दिया है। कांग्रेस महासचिव के असम दौरे और हिंसा की ताजा घटनाओं के मद्देनजर राज्‍य भर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+