न्यूज चैनलों के खिलाफ कांडा का परिवार पहुंचा हाईकोर्ट

याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद जस्टिस नवाब सिंह ने हरियाणा सरकार के गृह विभाग व 6 न्यूज चैनलों को 12 अक्टूबर के लिए नोटिस जारी किया है। गोपाल कांडा की पत्नी सरस गोयल बेटी सुशीला व दया गोयल तथा पुत्र लेखराम की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि गीतिका शर्मा के केस को लेकर गोपाल कांडा के खिलाफ न्यूज चैनल इस तरह से समाचार दिखा रहे हैं जैसे गोपाल कांडा आतंकवादी हों और देश के लिए बड़ा खतरा हों।
याचिका में कहा गया कि मीडिया को पूरी आजादी है कि वह समाचार दिखाए, लेकिन सस्ते प्रचार के बदले किसी परिवार की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाकर चटपटी खबरें पेश करने से गुरेज किया जाए।
गोपाल कांडा के खिलाफ महिला कर्मचारी गीतिका को प्रताडि़त करने व नौकरी पर रखने के आरोप हैं जो अभी साबित नहीं हुए हैं, लेकिन जिस तरह चैनल इसे दिखा रहे हैं उन्हें देखकर लगता है कि वे दोषी ठहरा दिए गए हैं। परिवार के लोगों में भी दहशत बनी हुई है और सभी मानसिक रूप से परेशान है। ऐसे में परिवार की छवि को धूमिल करने वाले सभी चैनलों पर कार्रवाई की जाए।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications