'लालकृष्ण आडवाणी ने किया भगवान श्रीराम का अपमान'

अजय सिंह ने भोपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सत्ता और संगठन से जुडे दो व्यावसाईयों दिलीप सूर्यवंशी और सुधीर शर्मा के यहां पड़े आयकर छापों को लेकर उन्होंने आडवाणी को एक पत्र लिखकर भाजपा शासन के दौरान इन दोनों के समृद्ध होने की असलियत बतायी थी। लेकिन आडवाणी ने पत्र का जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा और अब वे प्रदेश में रामराज आने की बात कर रहे हैं।
बताते चलें कि आडवाणी ने गत सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्री ट्रेन को रामेश्वरम रवाना करने के पहले कहा था कि शिवराज सिंह चौहान के राज में मध्यप्रदेश में रामराज आयेगा। जबकि सरकारी आंकड़ों की मानें तो मध्यप्रदेश में अपराध का ग्राफ पूर्व की तुलना में काफी बढ़ा है। नेता प्रतिपक्ष ने लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र में एक दलित युवक की हत्या को कलंक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में दलितों, आदिवासियों एवं आमजन पर हो रहे अत्याचार को भी रोकने में असफल रही है। वहीं दूसरी तरफ अन्य राजनीतिक दलों ने भी आडवाणी के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। राजनीतिक दलों का कहना है कि जिस प्रदेश में अपराध चरम पर हो उस राज्य की रामराज से तुलना करना सरासर गलत है और साथ ही साथ भगवान श्रीराम का अपमान भी है।












Click it and Unblock the Notifications