तमिलनाडु: मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हुई, छह गिरफ्तार

ओमशक्ति पटाखे कारखाने में यह हादसा दिन में लगभग 12:30 के आस-पास हुआ। फैक्ट्री में बने 40 कमरे पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके है। मरे और घायल हुए ज्यादातर लोग इमारत के नजदीक से गुजर रहे थे। फैक्ट्री में हुए भयानक धमाके के कारण आस-पास मौजूद लोगों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पटाखों के निर्माण के लिए लगाए गए छप्पर पलभर में ही जलकर खाक हो गए।
जिस समय यह विस्फोट हुआ फैक्ट्री में लगभग 300 वर्कर काम कर रहे थे। अभी भी फैक्ट्री से रह रहकर धमाके की आवाज आ रही है। घटनास्थन पर फायरब्रिगेड की 10 गाडि़यां मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन धमाकों के कारण वह अंदर नहीं जा पा रहे थे। इस क्षेत्र में पटाखों की कई अन्य फैक्ट्रियां भी है। दिवाली का समय नजदीक आता देखकर काम काफी तेजी से चल रहा था।
विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पास के गांवों से जो लोग मदद के लिए पहुंचे थे, उनमें से भी कई लोग घायल हुए है। आपको बता दें कि शिवकाशी भारत में पटाखे बनाने के लिए मशहूर है। देश में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर पटाखे यहीं से जाते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों की मौत झुलसने के कारण से हुई।












Click it and Unblock the Notifications