प्रेमिका को गिफ्ट में खुद को किया कुरियर, बचा मरते-मरते

love
लंदन। एक चीनी युवक प्‍यार में इतना पागल हो गया कि उसने अपने आपको ही बंद करके कुरियर कर दिया। कुरियर पहुंचने में लेट होने से उसकी दम घुटने से मौत होते-होते बची। डेली मेल के अनुसार दक्षिणी चीन के चांगक्‍वींग शहर के रहने वाले ह सेंग ने अपने दोस्‍त की मदद से खुद को कुरियर बॉक्‍स में बंद किया। उसके दोस्‍त ने उस बॉक्‍स को कुरियर कंपनी को दे आया, ताकि उसकी प्रेमिका के पास वह कुरियर पहुंच सके।

प्रेमिका के लिए यह योजना बनाई गई थी। ह का दूसरा एक दोस्‍त उसकी गर्लफ्रेंड के ऑफिस में इंतजार कर रहा था कि वह कुरियर पहुंचने पर ली के चेहरे की हैरानी और खुशी को कैमरे में कैद कर सके। लेकिन कुरियर कंपनी से ली का दिया गया पता खो गया, जिसके कारण जो कुरियर आधे घंटे में पहुंचता था उसको पहुंचने में 3 घंटे लग गये। ली को 3 घंटे तक बॉक्‍स में बंद रहना पड़ा।

बॉक्‍स की परत बहुत मोटी थी, और उसके अंदर हवा बहुत कम थी। सतह मोटी होने की वजह से वह उसमें छेद भी नहीं कर पा रहा था, और अंदर हवा कम होने की वजह से उसका दम घुट रहा था। जब बॉक्‍स प्रेमिका के ऑफिस पहुंचा तो उस समय ह ही हालत इतनी खराब थी कि वह बॉक्‍स से बाहर तक नहीं निकल पा रहा था।

उसकी खराब हालत को देखकर तुरंत उसको मेडिकल हेल्प दिलवाई गई। उससे पूंछे जाने पर उसने कहा कि मुझे नहीं मालूम था कि कुरियर पहुंचने में इतना समय लग जाएगा। मैंने बॉक्‍स में छेद करने की कोशीश की लेकिन नहीं कर सका, और मैं चिल्‍लाकर सरप्राइज का मजा खराब नहीं करना चाहता था। कुरियर कंपनी ने कहा कि अगर हमको पहले मालूम होता तो पार्सल लेने से इंकार कर देता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+