लेफ्ट और टीडीपी के साथ संसद में धरना पर बैठे मुलायम

मुलायम चाहते है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दूसरी तरफ कोयला आवंटन में कैग की रिपोर्ट पर भाजपा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का इस्तीफा मांग रही हैं। भाजपा के भारी हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही स्थगित कर दी जा रही है। मुलायम ने दावा किया है कि बीजेडी और एआईएडीएमके भी इस मामले में उनके साथ है।
ऐसा बताया जा रहा है कि मुलायम अपने इस विरोध के कारण तीसरा मोर्चे को जिंदा रखने का प्रयास कर रहे है। सपा और लेफ्ट मिलकर इस मोर्चे को हवा दे रहे है। ऐसा लगता है कि मुलायम तीसरा मोर्चा का रास्ता बनाकर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना चाहते है। विशेषज्ञों का ऐसा भी अनुमान है कि सपा भी संसद में तीसरा सबसे बड़ा दल हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications