दिल्ली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

दिल्‍ली में जोरदार बारिश, यमुना के उफान से बाढ़ का खतरा

Google Oneindia News

rain
नई दिल्‍ली। अब दिल्‍ली पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी में पानी का स्‍तर बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्‍ली और एनसीआर में रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही है। बरसात के बीच हरियाणा के हथिनीकुंज बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार का बैराज से लगभग 94 हजार क्‍यूसेक पानी छोड़ा गया। हरियाणा से अब तक दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी दिल्ली के लिए छोड़ दिया गया है।

पानी छोड़े जाने के कारण सोमवार सुबह यमुना का जलस्‍तर 204 मीटर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 18 हजार क्‍यूसेक और शनिवार को 47 हजार क्‍यूसेक पानी छोड़ा गया था। यमुना नदी में लगातार बढ़ते जल स्‍तर के कारण दिल्‍ली किे पुराने लोहे पुल के आस-पास के निचले इलाके में पानी भरने का खतरा बना हुआ है। यमुना नदी पर खतरे का निशान 204.83 मीटर पर है। चिंता की बात यह है कि मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में और तेज बारिश होने की आशंका जताई है।

यमुना वैसे इस समय खतरे के निशान से बेहद करीब चल रही है। दिल्‍ली में बाढ़ नियंत्रण विभाग की चिंता इस समय बढ़ी हुई है। इस बारिश ने दिल्‍ली की रफ्तार को भी थाम दिया है। बारिश के कारण दिल्‍ली की अधिकतर सड़कों पर जाम देखने को मिल रहा है। अभी हाल ही में राजस्‍थान में बारिश ने भयानक तबाही मचाई थी। वहां लगभग 30 लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग बेघर हो गये थे।

Comments
English summary
The water level in Yamuna on Monday inched closer to the danger level prompting the authorities to evacuate families living in the low-lying areas in East Delhi.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X