पुणे के डांगे चौक में धमाका, एक बच्चा जख्मी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे के डांगे चौक इलाके में स्थित सोनीगरा सोसायटी के फ्लैट में एक धमाका हुआ। धमाके के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पपर पहुंच गये। पुलिस ने फौरन इलाके को खाली कर दिया और चेकिंग शुरु कर दी। पुलिस की मानें तो धमाके में एक 4 साल के बच्चे को हल्की सी चोटें आईं हैं। वहीं जानकारी यह भी मिली है कि विस्फोटक को बिल्डि़ग की सीढि़यों पर रखा गया था।
पुलिस ने बताया कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और जांच की जा रही है ताकि धमाके के सही कारणों का पता लगाया जा सके। मालूम हो कि बीते 1 अगस्त को पुणे में सिलसिलेवार पांच धमाकों में आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। आपको यह भी बताते चलें कि डांगे चौक बेहद भीड़-भाड़ वाला इलाका है।












Click it and Unblock the Notifications