गीतिका के साथ बनाए गए थे अप्राकृतिक यौन संबंध

गौरतलब है कि गीतिका का पोस्टमार्टम 6 अगस्त को दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह के अलावा कई और बातें सामने आई हैं जो अहम हैं। जब अरुणा चड्ढा से पूछताछ की गई तो उसने कबूला कि उसकी मदद से गीतिका का गर्भपात कराया गया था। गीतिका से शारीरिक संबंध उसकी सहमति से बनाए गए या जबरन, यह पता लगाना पुलिस के लिए काफी मुश्किल है।
इस मुद्दे पर उत्तर पश्चिमी जिला के डीसीपी डॉ. पी. करुणाकरन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। उनका कहना है कि जांच चल रही है। कांडा की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि गीतिका का शारीरिक शोषण करने वाला वही था या कोई और।
ये भी पड़ताल होनी है कि गीतिका से यौन संबंध उसकी मर्जी से बनाए गए या मर्जी के खिलाफ? और ऐसा करने वाला शख्स कांडा ही है या कोई और? वहीं हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री और एमडीएलआर एयरलाइंस के चेयरमैन गोपाल कांडा के फरार होने के बाद उनकी पत्नी सरस को भी 'लापता' बताया जा रहा है। दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहे हैं। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के डीसीपी पी. करुणाकरण ने भी कांडा की पत्नी सरस के घर से लापता होने की पुष्टि की है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications