मेघालय: सजा के तौर पर रंगरूटों को पिलाया गया पेशाब

Two constables forced to drink urine in Meghalaya
मेघालय। मेघालय में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे राज्‍य को हिलाकर रख दिया है। यहां के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर दो ट्रेनी पुलिसकर्मियों को सजा के तौर पर उन्‍हें पेशाब पीने को मजबूर किया गया। इस घटना के बाद से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है और कार्रवाई के आदेश दे दिये गये हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मेघालय के पश्चिमी गारो जिले के गोइराग्रे में स्थित मेघालय पुलिस की दूसरी बटालियन के कमांडिंग आफिसर एन राजामार्तण्डन ने बताया कि बटालियन के प्रशिक्षण अधिकारी ने गत रविवार को 600 प्रशिक्षुओं की मौजूदगी में तीन रंगरूटों को अपने पास बुलाया और एक बोतल में पेशाब करने के लिये कहा।

बोतल में पेशाब करने के बाद अधिकारी ने दो ट्रेनी रंगरूटो को पेशाब पीने को मजबूी किया। राजामार्तण्डन ने बताया कि प्रशिक्षण देने वाले अधिकारी बटालियन की मैस में हुए झगड़े पर मैस कमांडर द्वारा की गई शिकायत के बाद ट्रेनी को सजा देने के लिये इस घृणित तरीके का सहारा लिया। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने सभी पांचो ट्रेनी के बयान दर्ज कर लिये हैं और ट्रेनी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

राजामार्तण्डन का कहना है कि इस मामले में ट्रेनी अधिकारी पर सभी आरोप सही पाये जाते हैं तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मालूम हो कि अभी कुछ ही दिन पूर्व कोलकाता में जबरन पेशाब पीलाने की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यहां के एक हॉस्‍टल वार्डन ने महज 11 साल की एक बच्‍ची को पेशाब पीने के लिये सिर्फ इस बात पर मजबूर किया था क्‍योंकि वह रात में विस्‍तर पर पेशाब कर देती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+