पति ने प्‍यार के बदले दिया एचआईवी

Fraud groom
फरीदाबाद। शहर की 22 वर्षीय कामिनी (काल्पनिक नाम) ग्रेजुएट हैं। उनकी शादी शहर के ही एक पढ़े-लिखे युवक से हुई। लड़के-लड़की की कुंडली में काफी गुण मिलने से कामिनी के माता-पिता फूले नहीं समा रहे थे। धूमधाम से शादी की। कुछ माह बाद ही रागिनी और उनके पति की तबीयत खराब हुई। चेकअप कराया तो रागिनी के आंसू निकल पड़े।

कामिनी और पति की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव निकली। पति पहले से ही एचआईवी पॉजिटिव था, लेकिन इस बात को छिपाया गया। कामिनी भी इस बीमारी की चपेट में आई। पति ने बीमारी का पता चलने पर रागिनी को ही मायके भेज दिया। शादी के उपहार के रूप में पति से मिले दंश के साथ रागिनी अब दवा के सहारे जिंदगी काट रही है। इस मामले में दूल्‍हे को धोखेबाज कहना गलत नहीं होगा।

शादी से पहले जरूर करायें एचआईवी टेस्‍ट

वनइंडिया का सुझाव आपके लिये यही है कि यदि आप शादी करने जा रहे हैं तो अपने होने वाले पार्टनर का एचआईवी टेस्‍ट जरूर करायें, क्‍योंकि पिछले दो-तीन माह में हरियाणा के बीके अस्पताल के इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (आईसीटीसी) में ऐसे करीब चार मामले आ चुके हैं। इनमें लड़के-लड़की की शादी को कुछ ही समय हुआ। इसके बाद उन्हें एचआईवी पॉजिटिव होने का पता चला। ये मामले शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हैं।

एचआईवी पॉजिटिव इन दंपती की उम्र अधिक नहीं है। अच्छे पढ़े-लिखे होने के बाद भी बीमारी को लेकर यह जागरूक नहीं थे। इनमें एक मामले में तो शादी के कुछ साल बाद ही लड़के की मौत हो गई, जबकि पत्नी व दो बच्चे इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

क्‍या कहते हैं मनोचिकित्‍सक

मनोचिकित्सक अजय भार्गव के अनुसार आज भी लोग एचआईवी-एड्स के बारे में बात करने में शर्माते हैं। इससे एचआईवी के मामलों में इजाफा हो रहा है।

जब तक यह शर्म लोगों के बीच से नहीं निकलेगी, वह एचआईवी के बारे में खुलकर बात नहीं करेंगे, तब तक एचआईवी-एड्स को बढऩे से नहीं रोका जा सकता। लड़के-लड़की की कुंडली मिलाने से बेहतर है कि उनका मेडिकल चेकअप कराया जाए। लेक्चरर शांति शर्मा का कहना है कि अच्छी जिंदगी के लिए अभिभावकों को भी पहल करनी होगी, ताकि शादी के बाद लड़का-लड़की खुशहाल जिंदगी जी सकें।

अगर कोई एचआईवी पॉजिटिव है और उसकी शादी की बात चल रही है, तो उसे अपने होने वाले पार्टनर को सब कुछ बता देना चाहिए, क्योंकि उसकी गलती से न केवल उसकी पत्नी बल्कि होने वाली संतान भी इस दंश लिए पैदा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+