उपराष्‍ट्रपति चुनाव: मतदान शुरू, अंसारी की जीत लगभग तय

VP elections: Polling underway, Ansari looks set to win
नई दिल्‍ली। देश में आज उप-राष्‍ट्रपति पद का चुनाव शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम तक चलेगा फिर 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इस चुनाव में यूपीए समर्थन प्राप्‍त हामिद अंसारी की सीधी टक्‍कर एनडीए समर्थन प्राप्‍त जसवंत सिंह के साथ है। सूत्रों के अनुसार हामिद की जीत लगभग तय है।

देश के 14वें उप-राष्‍ट्रपति के लिए यह मतदान प्रक्रिया चल रही है। चुनाव में अंसारी की उम्‍मीद ज्‍यादा है, अगर वह चुनाव जीतते है तो वह दूसरी बार उप-राष्‍ट्रपति बनेंगे। हामिद अंसारी वर्ष 2007 में संप्रग तथा वामपंथी पार्टियों के संयुक्‍त उम्‍मीदवार थे। शायद एनडीए को भी एहसास है कि जसवंत का जीतना मुश्किल है, फिर भी वह अंतिम समय तक संघर्ष करती रही।

अंसारी वर्ष 1961 में भारतीय विदेश सेवा से जुड़े। इसके बाद उन्‍होंने रैबत, बगदाद, जेद्दा, ब्रसेल्स स्थित भारतीय दूतावासों में सेवा दी। वह संयुक्‍त अरब अमीरात, सऊदी अरब और अफगानिस्‍तान एंव ईरान में भारत के राजदूत का पद संभाल चुके है। वह ऑस्‍ट्रेलिया में उच्‍चायुक्‍त थे। अंसारी वर्ष 2000-02 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्यरत रहे।

उनको सन 1984 में पद्म श्री सम्‍मान दिया गया था। आज लोकसभा और राज्‍यसभा के 790 सदस्‍य यसवंत और अंसारी में से किसी एक के नाम पर फैसला करेंगे। जसवंत सिंह सेना में पूर्व अधिकारी के पद पर थे। उनके बाद उनको अटल बिहारी वाजपेयी के समय में उनको वित्‍त मंत्री, विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री का पद दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+