डीयू के छात्रों को ब्लैकमेल कर बनाता था समलैंगिक संबंध

पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पूर्व इसकी मुलाकात नेहरू पार्क में संतोष (बदला हुआ नाम) से हुई। वह सफदरजंग एंक्लेव का रहने वाला है औऱ वह पेशे से डाक्टर है। पार्क में घूमने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोस्ती होने पर दोनों ने संबंध बनाए थे। इसके बाद राहुल ने संतोष से घर का पता पूछ लिया। कुछ दिन बाद राहुल समलैंगिक संबंध बनाने के एवज में पैसे मांगने उसके घर पहुंच गया।
ब्लैकमेलिंग कर इसने 20 हजार रुपये वसूल लिए थे। कुछ समय बाद राहुल दोबारा उनके घर पहुंचा, तब भी संतोष ने उसे कुछ हजार रुपये दे दिए। तीसरी बार राहुल जब रविवार की रात उगाही करने उनके घर पहुंचा तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर बदनाम करने की धमकी देते हुए राहुल उनसे झगड़ा करने लगा। बाद में संतोष ने पुलिस से शिकायत कर दी।
पुलिस ने देर रात ही राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि राहुल साउथ कैंपस थानाक्षेत्र में कइयों से समलैंगिक संबंध बना उनसे उगाही कर चुका है। ब्लैकमेलिंग करने की इसके खिलाफ दस शिकायतें दर्ज की जा चुकी है। इनमें कई शिकायतकर्ता डीयू के छात्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications